चुनाव के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ के जन्मदिन की धूम, सीएम और पूर्व सीएम ने दी बधाई
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज जन्मदिवस मनाया गया। कांग्रेसजनों ने बड़े ही उत्साह और हषोल्लास के साथ नाथ का जन्मदिवस मनाया। कमलनाथ के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेश भर से आये कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर सांसद पुत्र नकुलनाथ भी उपस्थित थे। कांग्रेसजनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।इस अवसर पर कमलनाथ ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार की।वहीं प्रदेश भर में भी कांग्रेसजनों ने कमलनाथ का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटे गये, परस्पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई एवं आतिशबाजी की गई। इस बीच कमलनाथ के निवास पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह–अमृता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, जे.पी. धनोपिया, विधायक आरिफ मसूद, राजकुमार पटेल, सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन बधाई देने पहुंचे।